मध्य प्रदेश में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न
प्रदेश में गुरुवार को 16 संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिन्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इन्दौर, खरगोन व खंडवा में मतदान हुआ। मतदान संपन्न होते ही 231 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गई है।
मतदान के दौरान मुरैना और भिन्ड संसदीय क्षेत्र में मारपीट और पत्थरबाजी की कई घटनाएं हुई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय दुबे ने बताया है कि मुरैना संसदीय क्षेत्र के गुन्जाबंधा में दो गुटों के बीच हो रही झड़प के दौरान पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
दुबे के मुताबिक भिन्ड में एक स्थान पर ईवीएम में पानी डालकर तोड़फोड़ की कोशिश की गई। इसी तरह मुरैना के दिमनी में एक ईवीएम को तोड़ दिया गया। सागर संसदीय क्षेत्र के सिरोंज में दो मतदान केन्द्रों पर कब्जा कर जबरिया वोट डाले गए। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications