उड़ीसा में लू से मरने वालों की संख्या 11 हुई
राज्य के राजस्व नियंत्रण कक्ष में तैनात विशेष अधिकारी एम.आर.चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "खोरधा जिले में चार तथा जाजपुर व बालासोर जिलों में दो-दो व्यक्तियों की लू लगने से मौत हो गई।"
चौधरी ने कहा कि जगतसिंहपुर, संबलपुर और गंजाम में भी एक-एक व्यक्ति के लू के कारण मारे जाने की खबर हैंे।
चौधरी ने आगे कहा, "पिछले एक महीने से सरकार को लू से 67 लोगों के मारे की सूचना मिली है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 31 व्यक्तियों के लू से मारे जाने की पुष्टि की है और पाया है कि 20 व्यक्ति अन्य कारणों से मारे गए हैं।"
उन्होंने कहा, "हम संबंधित जिलों के प्रशासन की ओर से बाकी 36 मौतों के बारे में सूचना का इंतजार कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि उड़ीसा के कुछ इलाके तेज लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications