कंप्यूटर रखेगा जेट विमान पर नियंत्रण
ओह्यो राज्य विश्वविद्यालय के इंजीनियरों ने एक ऐसा 'कंट्रोल सिस्टम साफ्टवेयर' तैयार किया है,जो उड़ान के दौरान परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेगा।
सहायक प्रोफेसर फिओरेंतिनि और आंद्रेई सेरानी ने ओह्यो के राइट-पैटरसन वायुसेना बेस स्थित अमेरिकी वायुसेना शोध प्रयोगशाला के सहयोग से यह नया कंट्रोल सिस्टम तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी जेट नियंत्रण व्यवस्था ने 'कंप्यूटर सिमुलेशन' पर युद्ध जैसी परिस्थितियों के अभ्यास में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है।
ऊंचाई और गति मापने और उसके अनुसार किसी भी समायोजन और जेट विमान को स्थिर रखने में नई नियंत्रण प्रणाली पूरी तरह प्रभावी रही।
ओह्यो विश्वविद्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि इस प्रयोग को वास्तविक उड़ान के दौरान करने के लिए तैयारी हो रही है और आशा है कि यह सफल होगा।
यह अध्ययन 'जर्नल ऑफ गाइडेंस,कंट्रोल एंड डायनामिक्स' के वर्तमान अंक में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications