गर्म हवाओं ने थामी गुजरात में मतदान की रफ्तार

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक पहले तीन घंटों में 20 फीसदी मतदान हुआ लेकिन दोपहर दो बजे तक मतदान के प्रतिशत में पांच फीसदी ही इजाफा हो सका।

चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम घंटे में मतदान की रफ्तार तेजी पकड़ेगी।

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के रानिप मतदान केंद्र पर सुबहनौ बजे मतदान किया। यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान के बाद मोदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "गुजरात की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी। हमारी कोशिश है कि आडवाणी को भारी मतों से जीत मिले।"

राज्य के शेरा गांव के एक मतदान केंद्र पर लगभग 10 बजे कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की बीच झड़पें भी हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों दलों के ही कार्यकर्ता इस झड़प में घायल हुए हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+