तीसरा चरण : 107 सीटों पर मतदान, दिग्गजों ने डाले वोट (लीड-2)

तीसरे चरण में नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 107 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। देश के कुल 71.4 करोड़ मतदाताओं में से करीब 14.4 करोड़ इस चरण में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस चरण में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी (गांधीनगर) और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली) के अलावा जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भाग्य का फैसला होना है उनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा, भाजपा नेता जसवंत सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्रीप्रकाश जायसवाल, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.बंगरप्पा शामिल हैं।

आडवाणी ने अहमदाबाद पश्चिम संसदीय क्षेत्र के शाहपुर क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे मतदान करने के बाद कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा।" उनके साथ उनकी पत्नी कमला आडवाणी भी मौजूद थीं।

लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री मायावती और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल लिया।

मायावती ने सुबह-सुबह करीब 7.30 बजे मतदान करने के बाद कहा, "मैंने अपने दिन की शुरुआत वोट डालने के साथ की है, जिसके बारे में मैं हमेशा महसूस करती हूं कि हर किसी की प्राथमिक जिम्मेदारी मतदान करना है।"

उन्होंने कहा, "मैं अपनी सभी जनसभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं से सारे काम छोड़कर पहले वोट डालने को कहती हूं। मैं सूखी सलाह नहीं देती हूं, लागू भी करती हूं। इसलिए बिना नाश्ता किए उठते ही मैंने सबसे पहले वोट डालने का काम किया है।"

राजभवन के सामने बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में राजनाथ ने कहा, "पार्टी की ओर से लालकृष्ण आडवाणी ही प्रधानमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार हैं।"

जनता दल (युनाइटेड) अध्यक्ष शरद यादव ने बिहार के मधेपुरा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह इस संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई बॉलीवुड सितारों और उद्योगपतियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुंबई के बांद्रा इलाके में सुबह-सुबह मतदान करने वालों में अभिनेत्री सोनम कपूर, राहुल बोस, सुषमा रेड्डी, अमृता राव, आमिर खान सहित कई टेलीविजन कलाकार शामिल थे।

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद कहा कि अगर आज हम अपना वोट नहीं डालेंगे तो इसके लिए पांच वर्षो तक पछताना पड़ेगा।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 15, बिहार की 11, गुजरात की 26, मध्य प्रदेश की 16, महाराष्ट्र की 10, पश्चिम बंगाल की 14, कर्नाटक की 11, जम्मू एवं कश्मीर, सिक्किम , दादरा व नगर हवेली और दमन एवं दीव में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

इस बीच चुनावी हिंसा में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में एक जवान घायल हो गया वहीं बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 95 के बाहर से बम बरामद किया गया।

उधर, बहिष्कार के बीच जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में शांति पूर्वक मतदान जारी थी। शुरुआती तीन घंटों के बीच 11 फीसदी के अधिक मतदान हो चुका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+