गाड़ी से टक्कर मारकर महिला की जान लेने वाल भारतीय कनाडा से निष्कासित
वैंकूवर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा ने अपने साथी से आगे निकलने की होड़ में एक महिला को अपनी कार से टक्कर मार देने वाले भारतीय को निष्कासित कर दिया है। हादसे में महिला की मौत हो गई थी।
कनाडाई सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीएसए) ने नौ वर्ष पहले हुए इस कांड को अंजाम देने वाले भारतीय सुखवीर सिंह खोसा को भारत जाने वाले एक विमान में बिठा दिया। खोसा ने अपने भारतीय दोस्त बहादुर सिंह भालरू से आगे निकलने की होड़ में 51 वर्षीया महिला इरेन थोर्पे को टक्कर मार दीथी।
महिला के साथ एक दर्दनाक हादसा तब हुआ जब वह शाम को सैर करने निकली थीं। जिस वक्त इस बेलगाम कार ने महिला को टक्कर मारी, वह 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ वहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है।
वर्ष 2003 में अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। वैसे, अदालत ने उसे घर में ही दो वर्षो तक नजरबंद रहने की इजाजत दे दी थी। चूंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वह कनाडाई नागरिक नहीं था इसलिए उसे कनाडा से निष्कासित करने का आदेश दिया गया। बहादुर सिंह को वर्ष 2005 में ही निष्कासित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications