रोजाना थोड़ी शराब पीकर बढ़ाई जा सकती है उम्र

लंदन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। हद से ज्यादा शराबखोरी कम उम्र में मौत की वजह मानी जाती रही है, पर रोजाना थोड़ी मात्रा में शराब पीने से उम्र में 5 वर्षो का इजाफा किया जा सकता है। नए शोध से इसकी पुष्टि हुई है।

डच शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए ऐसे 1373 लोगों पर किए गए शोध निष्कर्षो को आधार बनाया है जिनके स्वास्थ्य पर वर्ष 1960 से वर्ष 2000 की अवधि के बीच गहन निगरानी रखकर एक शोध पूरा किया था। इस अवधि में औसतन 50 वर्ष उम्र वाले इन लोगों के हृदय संबंधी स्वास्थ्य और जीवन प्रत्याशा का अध्ययन किया। शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि ऐसे लोगों के स्वास्थ्य पर मद्यपान का कैसा असर पड़ता रहा है।

40 वर्षो की निगरानी अवधि में इन लोगों में 1130 की मौत हो गई। आधे से अधिक लोगों की मौत दिल की बीमारी से हुई। शोध से पता चला कि जो लोग रोजाना 20 ग्राम शराब पीते रहे उनकी जीवन प्रत्याशा शराब नहीं पीने वालों की तुलना में 2 वर्ष बढ़ गई। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियमित रूप से रोजाना थोड़ी मात्रा में शराब पीने से उम्र में औसतन 5 वर्ष का इजाफा हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+