अमरीका में स्वाइन फ़्लू से एक की मौत

अमरीका में स्वाइन फ़्लू से एक की मौत

अमरीकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि टेक्सास राज्य में स्वाइन फ़्लू से 23 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई है.

हालाँकि वॉशिंगटन में अधिकारियों ने किन्हीं मरीज़ों के बारे में कोई जानाकरी नहीं दी है. अमरीका में इस फ़्लू से 64 लोग संक्रमित होने का संदेह है.

मैक्सिको के बाहर किसी अन्य देश में फ़्लू से मौत की यह पहली घटना है.

मैक्सिको में अब तक इस बीमारी से 159 लोग के मारे जाने का शक है लेकिन आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ़्लू के कारण सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

नए मामले

स्वाइन फ़्लू: कहाँ-कहाँ मैक्सिको: 159 की मौत का शक़, 20 पुष्ट मामले अमरीका: 64 पुष्ट मामले कनाडा: 13 मामलों की पुष्टि ब्रिटेन: पाँच पुष्ट मामले जर्मनी: तीन पुष्ट मामले स्पेन, इसराइल: हर देश में दो पुष्ट मामले

जर्मनी ने भी पहले तीन एचवनएनवन वायरस के संक्रमण के मामलों की पुष्टि की है, जबकि अब ब्रिटेन ने भी पाँच मामलों के सामने आने की बात कही है.

कनाडा में 13, न्यूज़ीलैंड में तीन और स्पेन, इसराइल में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है.

अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में स्वाइन फ़्लू के ग्यारह मामले सामने आए हैं और प्रांत में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद से 1.5 अरब डॉलर की राशि देने का अनुरोध किया है ताकि देश में स्वाइन फ़्लू से बचाव के पर्याप्त कदम उठाए जा सकें.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके संक्रमण के बारे में आ रहे ताज़ा आंकड़ों का आकलन करने के लिए बुधवार को पूरे विश्व से विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाई.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर कीजी फ़ुकुदा ने कहा है, "फ़िलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि स्वाइन फ़्लू पूरे विश्व में फैल जाएगा लेकिन इसके फ़ैलने की गंभीर संभावना ज़रूर है."

अफ़्रीका में अनेक देशों की सरकारों ने सतर्कता बरतते हुए क़दम उठाने शुरु किए हैं और मिस्र में संसद ने ढाई लाख सूअरों को ख़त्म करने का आदेश दिया है.

कई देशों ने सूअर का आयात और मैक्सिको से आ रही हवाई उड़ानों के अपने देश में उतरने पर रोक लगा दी है.

इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ़्लू के फ़ैलने का कारण सूअर के मांस का सेवन नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+