ईएमयू मालगाड़ी से टकराई, छह मरे

Indian Train

चेन्नई के निकट व्यासरपाडी जीवा में बुधवार सुबह एक ईएमयू के मालगाड़ी से टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए. घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें मालगाड़ी के दोनों चालक भी शामिल हैं.ईएमयू बुधवार सुबह क़रीब सवा पांछ बजे मूर मार्केट कांपलेक्स स्टेशन पर खड़ी थी. उसी समय कोई अनाधिकृत व्यक्ति उसके इंजन में सवार होकर उसे चलाने लगा.

कुछ लोगों को लगा कि ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रही है और वे उसमें सवार हो गए. दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक एमएस जयंत ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ईएमयू अपने निर्धारित समय से आधा घंटे पहले ही अनाधिकृत रूप से रवाना हो गई. ईएमयू अपने निर्धारित समय से आधा घंटे पहले ही अनाधिकृत रूप से रवाना हो गई एमएस जयंत, महाप्रबंधक दक्षिण रेलवे

ईएमयू अपने निर्धारित समय से आधा घंटे पहले ही अनाधिकृत रूप से रवाना हो गई

उन्होंने बताया कि ईएमयू ग़लत ट्रैक पर जा रही थी और आगे जाकर एक खाली मालगाड़ी से टकरा गई.उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना जाँच का विषय है.ईएमयू को तेज़ गति से अपनी ओर आता देख मालगाड़ी के दोनों चालक इंजन से कूद गए. इसमें वे घायल हो गए.

तेज़ रफ़्तार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ईएमयू 91 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से जा रही थी. मालगाड़ी से हुई टक्कर के बाद ईएमयू के दो डिब्बों में आग लग गई और अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए.मालगाड़ी से टकराने से पहले यह ईएमयू बेसिन ब्रिज जैसे दो रेलवे स्टेशनों से होकर गुज़री लेकिन किसी ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+