सत्ता में नहीं आएगा तीसरा मोर्चाः आडवाणी

आडवाणी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, "यदि कम्युनिस्ट पार्टियां यह सोचती हैं कि तीसरा मोर्चा सत्ता में आएगा तो वह गलत हैं। यदि सरकार बनेगी तो वह भाजपा या फिर कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी।"
कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना करते हुए आडवाणी ने कहा कि वह देश में आतंकवाद पर लगाम कसने में नाकाम रही है।
उन्होंने कहा, "देश की सीमा से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर तालिबान की मौजूदगी है लेकिन यह सरकार आतंकवाद से लड़ने में बिल्कुल विफल रही है। पिछले पांच साल में देश में कई आतंकवादी हमले हुए हैं लेकिन मुश्किल से कोई आतंकवाद गिरफ्तार हुआ।"
भाजपा की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के बारे में सोच की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में लोगों के पास काम नहीं है और ऐसे में वे शहरों की ओर पलायन करते हैं लेकिन शहर में भी काम नहीं है इस कारण उन्हें झुग्गी झोपड़ियों में रहना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो सभी ग्रामीणों को कम्प्यूटर शिक्षा दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सभी बच्चों को शिक्षा देने का लक्ष्य है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कम्प्यूटर शिक्षा जरूरी है और यह सभी को मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications