अनेक देशों में स्वाइन फ़्लू के मामलों की पुष्टि

अनेक देशों में स्वाइन फ़्लू के मामलों की पुष्टि

मैक्सिको में अधिकारियों ने कहा है कि स्वाइन फ़्लू के कारण 159 लोग के मारे जाने का शक़ है. लेकिन आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ़्लू के कारण सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.

अफ़्रीका में अनेक सरकारों ने सतर्कता बरतते हुए कदम उठाने शुरु किए हैं और मिस्र में संसद ने ढाई लाख सूअरों को ख़त्म करने का आदेश दिया है.

कई देशों ने सूअर का आयात और मैक्सिको से आ रही हवाई उड़ानों के अपने देश में उतरने पर रोक लगा दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ़्लू के फ़ैलने का कारण सूअर के मांस का सेवन नहीं है.

ओबामा का संसद से अनुरोध

मैक्सिको के बाद अब अमरीका में स्वाइन फ़्लू के 64 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि कनाडा में 13, न्यूज़ीलैंड में तीन और ब्रिटेन, स्पेन, इसराइल में दो-दो मामलों की पुष्टि हुई है.

स्वाइन फ्लू: कहाँ-कहाँ मैक्सिको: 159 की मौत का शक़, 20 पुष्ट मामले अमरीका: 64 पुष्ट मामले कनाडा: 13 मामलों की पुष्टि न्यूज़ीलैंड: तीन मामलों की पुष्टि ब्रिटेन, स्पेन, इसराइल: हर देश में दो पुष्ट मामले

अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में स्वाइन फ़्लू के ग्यारह मामले सामने आए हैं और प्रांत में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संसद से 1.5 अरब डॉलर देने का अनुरोध किया है ताकि अमरीका स्वाइन फ़्लू से बचाव के पर्याप्त कदम उठा सके.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर कीजी फ़ुकुदा ने कहा है, "फ़िलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि स्वाइन फ़्लू पूरे विश्व में फैल जाएगा लेकिन इसके फ़ैलने की गंभीर संभावन ज़रूर है.

बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पूरे विश्व से विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाई है ताकि इसके संक्रमण के बारे में आ रहे ताज़ा आंकड़ों का आकलन किया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+