स्‍वाइन फ्लू पर भारत में अलर्ट

Mumbai Airport
नई दिल्‍ली। मैक्सिको में डेढ़ सौ लोगों को शिकार बनाने के बाद स्‍वाइन फ्लू अब न्‍यूयॉर्क समेत कई अमेरिकी शहरों तक पहुंच गया है। यही नहीं कनाडा, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, न्‍यूजीलैंड और इजरायल तक यह बीमारी फैल गई है। इसे देखते हुए भारत भी अलर्ट घो‍षित कर दिया गया है। देश के अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेशी पर्यटकों की चिकित्‍सीय जांच करने का निर्णय लिया गया है।

स्वाइन फ्लू का प्रकोप दुनिया भर में फैलता दिख रहा है। इस प्रकोप पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी सतर्कता स्तर को चौथे चरण तक बढ़ा दिया है। लेकिन एक देश से दूसरे देश जाने वाले लोगों पर फिलहाल डब्ल्यूएचओ ने कोई निर्देश नहीं जारी किया है।

हवाई अड्डों पर अलर्ट

भारत में इस बीमारी से बचने के लिए सभी हवाई अड्डों पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार को गोवा एयरपोर्ट से हुई। इसके बाद दिल्‍ली और मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों का मेडिकल चेकप किया जा रहा है।

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 32 डाक्‍टरों की एक टीम भेजी गई है और लगभग इतने ही डॉक्‍टर मुंबई एयरपोर्ट पर भी बुधवार दोपहर तक तैनात कर दिये जाएंगे। खबर है कि कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोचीन और जयपुर में भी बुधवार दोपहर तक चिकित्‍सीय व्‍यवस्‍था कर दी जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा यात्रियों से मेडिकल चेकप में सहयोग करने की भी अपील की गई है।

हवाई यात्रा में गिरावट की आशंका

एयर इंडिया के प्रवक्‍ता का कहना है कि अगर विदेश में इसी तरह स्‍वाइन फ्लू फैलता रहा तो हवाई यात्रा में गिरावट दर्ज हो सकती है। यह गिरावट बीस प्रतिशत तक हो सकती है। यही नहीं मुंबई और दिल्‍ली हवाई अड्डे सबसे ज्‍यादा व्‍यवस्‍ततम रहते हैं, इसलिए मेडिकल चेकप के कारण हो सकता है यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़े।

गौरतलब है कि स्‍वाइन फ्लू से मेक्सिको में 152 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा देश के 31 प्रांतो में यह फैल चुका है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण की आशंका में देश के विभिन्न अस्पतालों में 1,995 से अधिक लोगों को भर्ती करवाया गया है। स्‍कूल, कॉलेज बंद कर दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+