म.प्रः ईवीएम में कैद होगा दिग्गजों का भाग्य

Jyotiraditya scindia
भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश में गुरुवार 30 अप्रैल को 2,08,89,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमित्रा महाजन सहित 321 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद हो जाएगा।

इस चरण में जो बड़े नेता चुनावी मैदान में हैं उनमें कांग्रेस से केन्द्रीय मंत्री कान्तिलाल भूरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया, थावर चंद्र गहलोत और सुमित्रा महाजन शामिल हैं।

प्रदेश की 29 संसदीय सीटों में से 13 में 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है और शेष 16 संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिन्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इन्दौर, खरगोन व खंडवा में 30 अप्रैल को मतदान होना है। इस चरण में जिन 16 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें से तीन पर कांग्रेस और शेष पर भाजपा का कब्जा है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, कान्तिलाल भूरिया रतलाम से जबकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना से, यशोधरा राजे सिंधिया ग्वालियर से, राजगढ़ से लक्ष्मण सिंह, सत्यनारायण जटिया उज्जैन से, सुमित्रा महाजन इन्दौर से और दिलीप सिंह भुरिया रतलाम से मैदान में हैं। मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं के घरों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+