उ.कोरिया ने दी परमाणु परीक्षण की धमकी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, "अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने फौरन माफी नहीं मांगी तो हम अपनी जनता की हिफाजत के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आत्मरक्षा में अतिरिक्त उपाय करेंगे।" कोरियाई समाचार एजेंसी के मुताबिक इन उपायों में परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण शामिल होंगे।
उत्तर कोरिया के रॉकेट प्रक्षेपण की सुरक्षा परिषद में निंदा के बाद उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम के संबंध में जारी अंतर्राष्ट्रीय बातचीत से हट गया था और उसने परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम हासिल करने के लिए परमाणु ईंधन का पुर्नसंसाधन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications