तालिबान के निशाने पर मीडिया

तालिबान ने मीडिया को धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित अथवा प्रसारित की गई तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
तहरीक-ए-तालिबान ने दी धमकी
यह धमकी तहरीक-ए-तालिबान के फिदाईन कमांडर की ओर से जारी की गई है। पाकिस्तान में स्थित समाचार चैनलों और अखबारों के कार्यालयों के बाहर तालिबान ने पोस्टर चस्पा किये हैं, जिनमें कहा गया है कि मीडिया तालिबानियों के बारे में नाकारात्मक रिपोर्ट पेश कर रहा है। अगर यह जारी रहा तो इसका अंजाम खुद मीडिया को पड़ेगा।
पोस्टरों में चेतावनी दी गई है कि जो पत्रकार तालिबान के खिलाफ मुहिम शुरू कर रहे हैं वे अपनी हरकत से बाज आएं। अगर मीडिया तालिबान को लेकर अपना रवैया नहीं बदलता है तो पत्रकारों के खिलाफ शरिया कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस्लामाबाद प्रेस क्लब के तारिक चौधरी ने तालिबान की धमकी पर अफसोस जताया है। वहीं इस्लामाबाद स्वतंत्र पत्रकार संघ के शहरयार खान ने कहा कि मीडिया आजाद होकर काम कर रही है और कोई भी मीडिया से उसके अधिकार नहीं छीन सकता।


Click it and Unblock the Notifications