नए मॉडल लाएगा महिंद्रा-रेनाल्ट

Mahindra Logan
नई दिल्ली। फ्रांसीसी वाहन निर्माता कंपनी रेनाल्ट और भारतीय कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय बाजार में नए मॉडल उतारने की योजना बना रही हैं। अभी दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से 'लोगान' कार का निर्माण करती हैं।

दोनों कंपनियां महाराष्ट्र के नासिक स्थित संयंत्र की क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल की मदद से यह विस्तार करना चाहती हैं। रेनाल्ट इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कारपोरेट) आशीष सिंहरॉय ने कहा, "हम संयंत्र में चार-पांच रेनाल्ट कारों के निर्माण की संभावना का आकलन कर रहे हैं और महिंद्रा के साथ मिलकर इसके मॉडलों को अंतिम रूप देंगे।"

इससे पहले दोनों कंपनियां संयुक्त उद्यम के तहत अपने उत्पादों की संख्या बढ़ाने की संभावना को खारिज करती रही हैं लेकिन लोगान की बिक्री घटने और नासिक संयंत्र की क्षमताओं का पूर्ण दोहन करने के इरादे से कंपनियों ने अब नए मॉडल उतारने की योजना बनाई है।

सिंहरॉय ने कहा कि लोगान ने लांचिंग के पहले वर्ष बढ़िया कारोबार किया था लेकिन आर्थिक मंदी का उसके कारोबार पर बुरा असर पड़ा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007-08 के पहले 11 महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 26,000 लोगान बेचने में कामयाब रही लेकिन गत वित्त वर्ष में यह आंकड़ा घटकर 13,423 पर आ गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+