चोट लगने से हुई इंजीनियर की मौत

रेलवे पुलिस ने शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट, रेलवे गेटमैन के दर्ज बयान तथा मामले में अन्य लोगों के दर्ज किए गए बयान के आधार पर कहा कि बोरगे की मौत हड्डियां टूटने और चोटों के कारण हुई। पुलिस इस मामले को दुर्घटनावश हुई मौत के मामले के तौर पर देख रही है।
एयरवर्क्स कंपनी में तकनीशियन बोरगे की बीती शाम एक लोकल ट्रेन के नीचे आ जाने से मौत हो गई थी। उसका शव विले पारले तथा अंधेरी उपनगरीय स्टेशनों के बीच पटरियों पर पड़ा पाया गया था। बोरगे के शव को पश्चिमी महाराष्ट्र में उसके पैतृक स्थान सतारा भेज दिया गया है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया तथा अतिरिक्त डीजीपी (रेलवे पुलिस) के पी रघुवंशी ने कल कहा था कि बोरगे की मौत आत्महत्या का मामला है। मारिया ने यह भी कहा था कि तेजी से जा रही लोकल ट्रेन के मोटरमैन तथा गार्ड ने पीड़ित को ट्रेन के तेज गति से जाने के बावजूद पटरियों को पार करते देखा था। जबकि बोरगे के परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला मानने से इंकार करते हुए घटना की सीबीआई जांच की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications