अंबानी ग्रुप ने एयर वर्क्‍स से करार तोड़ा

Anil Ambani
मुंबई। अनिल धीरुभाई अंबानी समूह (एडीएजी) ने विमान मरम्मत करने वाली फर्म एयर वर्क्‍स इंडिया के साथ 'बेल 412 हेलीकॉप्टर' की मरम्मत संबंधी अनुबंध रद्द कर दिया है।

एडीएजी के अधिकारी ने बुधवार सुबह इस बात की पुष्टि की लेकिन उसने विस्तार से जानकारी देने से इंकार कर दिया हालांकि एयर वर्क्‍स के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

एयर वर्क्‍स वर्ष 2006 से अनिल अंबानी के 13 सीटों वाले हेलीकॉप्टर की मरम्मत का काम देख रही थी। बीते गुरुवार को कंपनी के टेक्नीशियन भरत बोर्गे को हेलीकॉप्टर की जांच के दौरान उसके ईंधन टैंक में कंकड़-पत्थर मिले थे। उसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। बाद में मंगलवार तड़के बोर्गे का शव रहस्यमय परिस्थितियों में विले पार्ले उपनगरीय इलाके में रेल पटरियों पर बरामद हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+