'बांग्लादेश में फिर संगठित हो रहे हैं आतंकवादी संगठन'
बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि यह सूचना आतंकवादी संगठन हिज्ब-उत-तौहीद के आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान मिली। इन आतंकवादियों को पिछले सप्ताह सीमवार्ती कस्बे कुश्तिया से गिरफ्तार किया गया था।
हिज्ब-उत-तौहीद का संचालन बायेजिद खान पन्नी करता है और यह संगठन दुनिया के कई देशों में प्रतिबंधित है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गृह मंत्रालय से कहा है कि आतंकवादी संगठनों संबंधी दस्तावेजों को दुरुस्थ किया जाए। मंत्रालय ने अब तक 33 आतंकवादी संगठनों की पहचान की है।
स्थानीय समचार पत्र 'द डेली स्टार' ने खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षा एजेंसियां भारत की सीमा से लगे कई जिलों में आतंकवादी संगठनों के सरगनाओं को पकड़ने की कोशिश में हैं।
हसीना सरकार ने आतंकवाद को बढ़ने से रोकने के लिए गृह राज्य मंत्री तंजीम सुहेल ताज के नेतृत्व में एक 17 सदस्यीय कार्रवाई बल का गठन भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications