अक्षय ऊर्जा पर भारत के साथ साझीदारी चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर साथ काम कर रहे भारत और अमेरिका अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी समझौता करें।

ओबामा ने यह बात जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विशेष दूत श्याम सरन से सोमवार को कही। सरन ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के फोरम की एक बैठक में भाग लेने यहां आए थे।

जी-20 शिखर बैठक के दौरान मनमोहन सिंह के साथ हुई मुलाकात का हवाला देते हुए ओबामा ने कहा कि वह ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर सिंह से बातचीत कर खासे उत्साहित हुए थे।

दो दिवसीय बैठक के समापान के अवसर पर सरन ने संवाददाताओं से बताया कि ओबामा ने दोनों देशों को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में साझीदारी करने का सुझाव दिया।

ओबामा ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कहा कि ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन अमेरिका की प्राथमिकता में हैं और वह जलवायु पर्विन से निपटने के लिए सघन प्रयास करने जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+