बुनेर पर तालिबान की फिर कब्जे की थी योजना
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' ने बुधवार को खबर दी कि खुफिया एजेंसियों ने स्वात घाटी में तालबान के सरगना मौलान फजलुल्लाह और उसके कमांडरों के बीच फोन पर हुई बातचीत को रिकार्ड किया।
इस बातचीत से पता चला कि आतंकवादियों की बुनेर छोड़ने की कोई योजना नहीं थी। तालिबान आतंकवादी बारूदी सुरंगों, रॉकेटों और दूसरे अन्य हथियारों के जरिए सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी में थे।
खुफिया एजेंसियों की ओर से की गई रिकार्डिग के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बुनेर में तालिबान के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा। 'इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेसंस' (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल अतहर अब्बास ने संवाददाताओं को बताया कि बुनेर में फ्रंटियर कोर के महानिरीक्षक के नेतृत्व में अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि निचले दीर जिले में अभियान पूरा हो गया है और वहां लगभग 70 आतंकवादी मारे गए और कई अन्य दूसरे इलाकों में भाग गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications