स्वाइन फ्लू : दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के कई मामले (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मेक्सिको में 159 संदिग्ध मौतों की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले मरने वालों की संख्या 152 बताई गई थी। कोर्दोवा ने कहा, अब तक स्वाइन फ्लू के 2498 मामलों की जानकारी मिली है जिनमें से 1311 मरीज अब अस्पताल में हैं।
इस बीच अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का कहना है कि पांच अमेरिकी राज्यों में अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े 64 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू का सबसे बुरा प्रभाव न्यूयार्क पर पड़ा है। यहां अब तक 44 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से कहा है कि स्वाइन फ्लू के खतरों के निपटने के लिए 1.5 अरब डॉलर की राशि मुहैया कराई जाए।
कनाडा में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से जुड़े सात नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कनाडा में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वालों की संख्या आधिकारिक रूप से 13 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जिन सात मामलों की पुष्टि हुई है उनमें टोरंटों में चार, अलबर्टा प्रांत में दो और ब्रिटिश कोलंबिया में एक मामला शामिल है। इसके अतिरिक्त न्यूजीलैंड में 13, स्कॉटलैंड में दो और स्पेन में स्वाइन फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई है।
इस बीच भारत में गोवा सरकार ने बुधवार को मीडिया में आई उन रपटों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि राज्य में स्वाइन फीवर की वजह से 100 से अधिक सुअरों की मौत हो चुकी है।
राज्य के एपिडेमियोलाजिस्ट राजेंद्र तांबा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "यहां स्वाइन फ्लू की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। मैं पशुपालन विभाग के सपंर्क में हूं जिसने इस मामले की जांच की है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications