स्वाइन फ्लू : गोवा सरकार का सुअरों की मौत से इंकार
राज्य के एपिडेमियोलाजिस्ट राजेंद्र तांबा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "यहां स्वाइन फ्लू की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। मैं पशुपालन विभाग के सपंर्क में हूं जिसने इस मामले की जांच की है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"
इससे पहले खबरों में कहा गया था कि उत्तरी गोवा कि सियोलिम और दक्षिणी गोवा के वल्साओ में पिछले 10 दिनों के दौरान लगभग 110 सुअरों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।
मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और गृह मंत्री रवि नाइक ने मंगलवार शाम स्वास्थ्य, पर्यटन और पशुपालन विभाग के साथ कई बैठकें कीं। इस दौरान फ्लू के खतरे को टालने और अफवाहों को रोकने के तरीकों पर चर्चा की गई।
कामत ने कहा, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गोवा को उन स्थानों में से एक बताया है जहां स्वाइन फ्लू दस्तक दे सकता है क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। हम इस खतरे को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications