स्वाइन फ्लू से लड़ने के लिए 1.5 अरब डॉलर चाहते हैं ओबामा
वाशिंगटन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से कहा है कि स्वाइन फ्लू के खतरों के निपटने के लिए 1.5 अरब डॉलर की राशि मुहैया कराई जाए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने मंगलवार को बताया कि इस राशि का उपयोग स्वाइन फ्लू को फैसले से रोकने, दवाओं के भंडारण और टीका विकसित करने पर खर्च किया जाएगा।
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का कहना है कि पांच अमेरिकी राज्यों में स्वाइन फ्लू से जुड़े अब तक 64 मामले प्रकाश में आ चुके हैं। स्वाइन फ्लू का सबसे बुरा प्रभाव न्यूयार्क पर पड़ा है। यहां अब तक 44 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
गौरतलब है कि मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा में कनाडा में 13, न्यूजीलैंड में 13, स्कॉटलैंड में दो और स्पेन में स्वाइन फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications