तीसरे चरण के चुनाव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले दो चरणों के चुनाव में बारुदी सुरंग विस्फोट और इसमें पुलिसकर्मियों की मौत के बाद कोशिश है कि अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 'लैंड माइन प्रोटेक्टेड' और बुलेट प्रुफ गाड़ियों से गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। मतदान के बाद भी 'लैंड माइन प्रोटेक्टेड' वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदान के दिन तीन हेलीकॉप्टरों से हवाई निगरानी की जाएगी। हथियारों से लैस सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान हेलीकॉप्टर पर तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में कमांडो के जवान भी मुस्तैद रहेंगे जो किसी भी परिस्थिति में कहीं भी पहुंचकर स्थिति को संभालने में अन्य जवानों की मदद करेंगे।
ज्ञात हो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांका संसदीय क्षेत्र के कटोरिया और बेलथर तथा मुंगेर संसदीय क्षेत्र के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से लेकर तीन बजे तक ही मतदान होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications