तालिबान ने दी मीडिया को निशाना बनाने की धमकी

इस्लामाबाद, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में तालिबान ने मीडिया को धमकी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित अथवा प्रसारित की गई तो इसका अंजाम बुरा होगा।

समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' ने खबर दी है कि समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के कार्यालयों के बाहर तालिबान की ओर से पोस्टर चिपकाएं गए हैं जिनमें कहा गया है कि मीडिया तालिबानियों के बारे में नाकारात्मक रिपोर्ट पेश कर रहा है।

पोस्टरों में कहा गया है, "जो पत्रकार तालिबान के खिलाफ मुहिम शुरू कर रहे हैं वे अपनी हरकत से बाज आएं नहीं तो अंजाम बुरा होगा। अगर मीडिया तालिबान को लेकर अपना रवैया नहीं बदलता है तो पत्रकारों के खिलाफ शरिया कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।"

इस्लामाबाद प्रेस क्लब के तारिक चौधरी ने तालिबान की धमकी पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समुदाय इस धमकी के मद्देनजर एक रणनीति बनाएगा।

उधर, इस्लामाबाद स्वतंत्र पत्रकार संघ के शहरयार खान ने कहा कि मीडिया आजाद होकर काम कर रही है और कोई भी मीडिया से उसके अधिकार नहीं छीन सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+