परिजनों ने बोरगे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की
बोरगे ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बोरगे ने ही उद्योगपति अनिल अंबानी के हेलीकॉप्टर के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले का खुलासा किया था।
बोरगे के चचेरे भाई संभाजी बोतरे के अनुसार आत्महत्या की बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
बोतरे ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "इस घटना के बारे में जो कहानी सामने आई है, हमें वह सब सही नहीं लगती। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हम इस घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग करते हैं।"
बोरगे पहला ऐसा व्यक्ति था जिसने पिछले गुरुवार को अनिल अंबानी के हेलीकॉप्टर के साथ की गई छेड़छाड़ के खुलासे के बाद सांताक्रूज एयरपोर्ट पुलिस थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह अंधेरी और विले पारले रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी पर उसका शव पाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications