अंबानी के हेलीकॉप्टर मामले में जल्द खुलासे की पुलिस को उम्मीद
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया ने मीडिया कर्मियों से कहा, "अपराध शाखा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमने कई सारे लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें एयर वर्क इंडिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी और तकनीशियन शामिल हैं।"
प्राप्त सूचनाओं और अन्य जांचों के आधार पर पुलिस ने अंबानी के 13 सीटों वाले बेल 412 हेलीकॉप्टर के साथ पिछले गुरुवार को की गई छेड़छाड़ के सही समय और सही स्थान का पता लगाया है।
मारिया ने कहा, "अभी तक दर्ज किए गए बयानों से पुलिस इस भरोसे में है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हमें जल्द ही किसी खुलासे की उम्मीद है।"
तकनीशियन भरत बोरगे द्वारा की गई कथित आत्महत्या के बारे में पूछने पर मारिया ने साफ किया, "बोरगे को एक गवाह के रूप में रखा गया था। उसे इस मामले में संदिग्ध कभी नहीं माना गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications