बुनेर के महत्वपूर्ण कस्बे पर सेना का कब्जा (राउंडअप)
सैनिकों ने बुनेर जिले के मुख्य कस्बे डग्गर को अपने कब्जे में ले लिया। सेना प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने हेलीकाप्टर पर भारी मशीनगनों से गोलीबारी की।
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार तालिबान ने पुलिस और फ्रंटियर कोर के कम से कम 60 जवानों को बंधक बना रखा है। अखबार के अनुसार पीर बाबा की मजार से लगी मस्जिद में इन बंधकों को रखा गया है।
सैन्य कार्रवाई के कारण अपने घरों को छोड़ने वाले सैकड़ों नागरिक परिवहन, भोजन और आवास की कमी के कारण परेशानी झेल रहे हैं।
आतंकवादियों के कमांडर हफीजुल्लाह ने फोन पर पत्रकारों को धमकी दी कि यदि बुधवार तक बुनेर में सैन्य अभियान नहीं रोका गया तो सत्तारूढ़ अवामी नेशनल पार्टी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेताओं पर हमले किए जाएंगे।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने मंगलवार को जियो टीवी से कहा कि बुनेर पर सैन्य अभियान से देश के अन्य हिस्सों में भी आतंकवादियों की प्रतिक्रिया का खतरा है।
उन्होंने कहा कि सरकार के अधिकार को जहां भी चुनौती दी जाएगी, वहां सैन्य कार्रवाई होगी।
मलिक ने कहा कि निचले दीर जिले में कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए और बुनेर जिले में करीब 450 आतंकवादी छुपे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications