खल रही है वाजपेयी की कमी : जेटली

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी को निश्चित रूप से पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के सर्वोच्च नेता अटल बिहारी वाजपेयी की कमी महसूस हो रही है लेकिन चुनाव परिणामों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

आईएएनएस से बातचीत में जेटली ने कहा, "निश्चित तौर पर हम उनको याद कर रहे हैं। वह सर्वोच्च नेता हैं।" इसके तुरंत बाद हालांकि उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। 86 वर्षीय वाजपेयी स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

एक सवाल पर भाजपा के रणनीतिकार ंकहे जाने वाले 57 वर्षीय जेटली ने कहा, "प्रत्येक नेता की अपनी खासियत होती है। अडवाणीजी की खासियत कुछ और अटलजी की कुछ और।"

उन्होंने दावा किया कि दो चरणों के मतदान के बाद पार्टी द्वारा किए गए मूल्यांकन में भाजपा काफी आगे है।

जेटली को लगता है कि राजनीतिक रूप से सबसे ताकतवर राज्य उत्तर प्रदेश में पार्टी की सीटों की संख्या में इजाफा होगा। वर्तमान में प्रदेश से भाजपा के 10 सांसद हैं।

चुनाव के दौरान बोफोर्स तोप सौदे का मुद्दा गरमाने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "बोफोर्स अभी के समय में निश्चित तौर पर एक मुद्दा है और इससे हमें फायदा होगा। कांग्रेस बचाव की मुद्रा में है। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+