कसाब के मुकदमे की सुनवाई 2 मई तक स्थगित

विशेष न्यायाधीश एम.एल.तहिलयानी की अदालत में इससे पहले कसाब के वकील एस.जी.अब्बास काजमी ने दांतों के परीक्षण और हड्डियों की जांच पर आधारित कसाब की उम्र के मामले में राय देने के लिए दो चिकित्सकों को तलब किया।

विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने कहा कि सर जे.जे.अस्पताल के एस.नंदनकर और नायर अस्पताल की योगिता देवकर जैसे दो चिकित्सकों की गवाही ने साबित कर दिया है कि पिछले 26 नवंबर को मुंबई हमले के दौरान कसाब की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच रहीं है।

निकम ने कहा, "इससे हमारे उस दावे को बल मिलता है कि कसाब द्वारा तीन विभिन्न मौकों पर विभिन्न अधिकारियों के सामने अपनी उम्र (21 वर्ष) के बारे में दी गई जानकारी सही थी।"

एक अन्य घटनाक्रम के तहत कसाब ने विशेष अदालत के सामने एक आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने जेल प्रवास के दौरान कुछ खास सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की है।

उसने कहा कि उसे उर्दू टाइम्स अखबार पढ़ने, परफ्यूम, टूथपेस्ट के इस्तेमाल और आर्थर रोड केंद्रीय कारागार के अहाते में टहलने की इजाजत दी जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+