चेन्नई रेल दुर्घटना में 4 की मौत (लीड-4)

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में चेन्नई के मुख्य रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक खाली रेलगाड़ी को बुधवार तड़के एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाकर व्यासरपदी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा देने से चार लोगों की मौत हो गई।

रेलवे के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि वह इस बात को लेकर परेशान हैं कि कौन व्यक्ति निर्धारित समय से काफी पहले चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रेलगाड़ी को चला कर ले गया। दुर्घटना चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित व्यासरपदी जीवा स्टेशन पर हुई।

अधिकारियों ने एक मृतक की पहचान एम.मोहन राज के रूप में की है।

दक्षिणी रेलवे के कार्यकारी महाप्रबंधक एस.जयनाथ ने स्वीकार किया कि टक्कर मारने वाली रेलगाड़ी में उसका चालक नहीं था और इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि रेलगाड़ी को कौन चला रहा था।

तेजगति से जा रही रेलगाड़ी ने सिग्नलों की अनदेखी करते हुए गलत ट्रैक पर जाकर एक मालगाड़ी को टक्कर मार दी।

मालगाड़ी के चालक,सहचालक और गार्ड ने अपना जीवन बचाने के लिए छलांग लगा दी, इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए 11लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि व्यासरपदी जीवा स्टेशन का प्लेटफार्म वस्तुत: उपयोग के लायक नहीं रह गया। रेलगाड़ियों को बिजली की आपूर्ति करने वाले तार गिर गए।

घटना के बाद अरक्कोनम से चेन्नई की ओर जाने वाली सभी स्थानीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार शाम तक सामान्य रेल संचालन आरंभ होने की संभावना है।

व्यासरपदी स्टेशन के नजदीक रहने वाले एम.एन.सेल्वी ने बताया कि उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना। इसके बाद कई डिब्बे आग से घिर गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि टक्कर मारने वाली रेलगाड़ी के चालक एस.करुणानिधि से पूछताछ की गई है।

रेल विभाग ने प्रत्येक मृतक के करीब संबंधी को 15,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना में कहा कि तमिलनाडु में हुई रेल दुर्घटना की जांच कराई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+