शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 402 अंक उछला (राउंडअप)
मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद होने वाले बाजार ने बुधवार को कारोबार की तगड़ी शुरुआत की। सेंसेक्स के सभी सेक्टरों के सूचकांक बढ़त पर बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग, तकनीकी, तेल एवं गैस एवं बिजली सेक्टरों के सूचकांक तीन से पांच फीसदी के बीच उछले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 89.81 अंकों की तेजी के साथ 11,091.56 पर खुला। कारोबार समाप्त होते समय यह 401.50 अंकों यानी 3.65 फीसदी के उछाल के साथ 11,403.25 पर था। सेंसेक्स ने आज 11,430.25 के उच्चतम और 11,091.56 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप सूचकांक आज बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप सूचकांक 63.15 अंक ऊपर 3,513.86 के स्तर पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में भी 52.58 अंकों की तेजी आई और यह 3,940.90 के स्तर पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 9.30 अंकों की तेजी के साथ 3,371.65 पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 111.60 अंकों की भारी तेजी पर था। निफ्टी ने आज 3,486.40 के उच्चतम और 3,366.70 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और यहां 1,434 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि 1026 कंपनियों के शेयरों की कीमतें नीचे गिरीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications