जर्मनी में स्वाइल फ्लू के 3 मामले
बर्लिन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी में तीन व्यक्ति स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। प्रयोगशाला के परीक्षण से बुधवार को यह बात सामने आई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परीक्षण की पुष्टि जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने की है। इनमें से दो मामले दक्षिणी बवारिया राज्य और तीसरा हेम्बर्ग शहर का है। संक्रमित लोगों में दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं।
हेम्बर्ग में 22साल की एक महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह हाल ही में मेक्सिको से लौटी हैं। एक अन्य 37 वर्षीया महिला का इलाज बवारिया में चल रहा है।
स्वाइन फ्लू से पीड़ित पहला मामला एक पुरुष का था जो सोमवार को प्रकाश में आया था।
हवाई अड्डे पर मौजूद चिकित्सक मेक्सिको से लौट रहे यात्रियों की जांच कर रहे हैं। ब्रिटेन और स्पेन के बाद जर्मनी तीसरा ऐसा यूरोपीय देश है जहां स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications