चेन्नई रेल हादसे में 7 मरे, लालू ने किया जांच का वादा (लीड-3)
चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में चेन्नई के उपनगरीय इलाके व्यासरपडी जीवा में बुधवार तड़के यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने हादसे की जांच कराने की बात कही है।
दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "यह हादसा बुधवार सुबह पांच बजे में हुआ। यात्री ट्रेन को एक अज्ञात व्यक्ति चला रहा था और उसने ट्रेन को कई टैंक तेल ले जा रही एक मालगाड़ी से टकरा दिया। ट्रेन में 35 लोग सवार थे।"
उन्होंने बताया, "इस हादसे में अज्ञात ट्रेन चालक और छह अन्य की मौत हो गई। अब तक चार शव बरामद किए गए जा चुके हैं। "
प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को यहां के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एस. करुणानिधि (37 वर्ष) नाम के व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे ही यह यात्री ट्रेन चलानी थी।
पटना में लालू प्रसाद यादव ने कहा, "हम इस रेल हादसे की जांच करवाएंगे।"
व्यासरपडी रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाले एम.एन सेल्वी ने बताया, "हमने पहले जोरदार आवाज सुनी और फिर उसके बाद ट्रेन के कई डिब्बों को शोलों से घिरे देखा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications