तीसरे चरण में सिंधिया, महाजन सहित कई प्रमुख नेताओं का भाग्य तय होगा
इस चरण में जो बड़े नेता चुनाव मैदान में हैं उनमें कांग्रेस से केन्द्रीय मंत्री कान्तिलाल भूरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया, थावर चंद्र गहलोत और सुमित्रा महाजन शामिल हैं।
प्रदेश की 29 संसदीय सीटों में से 13 में 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है और शेष 16 संसदीय क्षेत्रों मुरैना, भिन्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, राजगढ़, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इन्दौर, खरगोन व खंडवा में 30 अप्रैल को मतदान होना है। इस चरण में जिन 16 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है उनमें से तीन पर कांग्रेस और शेष पर भाजपा का कब्जा है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, कान्तिलाल भूरिया रतलाम से जबकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना से, यशोधरा राजे सिंधिया ग्वालियर से, राजगढ़ से लक्ष्मण सिंह, सत्यनारायण जटिया उज्जैन से, सुमित्रा महाजन इन्दौर से और दिलीप सिंह भुरिया रतलाम से मैदान में हैं।
मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने मतदाताओं के घरों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications