जयप्रदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से रामपुर संसदीय सीट की उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ मंगलवार शाम को मामला दर्ज किया गया। इस बारे में प्रशासन ने जयाप्रदा को रविवार को नोटिस जारी किया था।
जयप्रदा ने नोटिस का जवाब दिया
लखनऊ के उप जिलाधिकारी डी.पी. सिंह ने फोन पर बताया, "वैसे जयाप्रदा ने सोमवार को नोटिस का जवाब दे दिया था। हमें जवाब संतोषजनक नहीं लगा और इसलिए पुलिस को महिला मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करने के आरोप में जयाप्रदा के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया।"
नोटिस के जवाब में जयललिता ने बिंदिया के पैकेट बांटने के आरोप का खंडन किया था और आरोप लगाया था कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने यह पैकेट बंटवाएं। हालांकि सिंह का कहना है कि वीडियो फुटेज में जयाप्रदा को समाजवादी पार्टी के चिह्न् वाली बिंदियां बांटते हुए स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि जयाप्रदा के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को मामले की जानकारी दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications