स्वाइन फ्लू : नाम को लेकर छिड़ी बहस
इस बीमारी से कई देशों में लोग बीमार पड़ चुके हैं जबकि मेक्सिको में हुई 159 लोगों की मौत के लिए यह वायरस जिम्मेदार हो सकता है।
जार्जिया के अटलांटा स्थित 'यूएस सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' के कार्यकारी निदेशक रिचर्ड बेसर के मुताबिक स्वाइन फ्लू वायरस के जीन मुख्यत: सुअरों, चिड़ियों और मनुष्यों से आते हैं। उन्होंने कहा कि इसे स्वाइन फ्लू का नाम दिए जाने से ऐसा संदेश जाता है मानों यह सुअरों से बने उत्पादों से फैलता है।
बेसर ने संवाददाताओं से कहा कि इस बात पर चर्चा जारी है कि क्या इसे कोई और नाम दिया जा सकता है जिससे भ्रम की स्थिति न बने।
यूरोपीय संघ का प्रस्ताव है कि इसका नाम बदलकर 'नॉवल फ्लू' कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त मेक्सिकन इंफ्लुएंजा से लेकर नार्थ अमेरिकन फ्लू जैसे नाम भी सुझाए गए हैं।
अमेरिकी कृषि मंत्री टॉम विल्साक ने भी कहा है कि इस वायरस का नाम बदल कर एच1 एन1 कर दिया जाना चाहिए।
इस बीच डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के सहायक महानिदेशक केइजी फुकुदा ने कहा कि इसका नाम 'स्वाइन इंफ्लुएंजा' ही रहेगा और इसे कोई और नाम देने की योजना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications