कनार्टक के मुख्यमंत्री पर चला जूता

कनार्टक के हसन जिले में एक चुनावी सभा में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने सभा को संबोधित करना शुरू किया, कि अचानक एक व्यक्ति ने उन पर जूता उछाल दिया। पुलिस ने व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
जूता फेंकने वाला पकड़ा गया
इस घटना में भी मंच दूर होने के कारण जूता मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा के दौरान जूता फेंकने वाले व्यक्ति का नाम चंद्रशेखर है। वो होलेनारासिपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि वो जनता दल (सेक्युलर) का कार्यकर्ता है। यही नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जूता उछालने के बाद वो देवे 'गौड़ा की जय' के नारे भी लगा रहा था।
येदियुरप्पा ने मामले को गंभीरता से लिया
पिछली घटनाओं में चिदंबरम और मनमोहन सिंह ने जूता फेंकने वाले को माफ कर दिया था, लेकिन इस बार मामला गंभीर है। आखिर क्यों न हो येदियुरप्पा प्रदेश के मुख्यमंत्री जो ठहरे। येदियुरप्पा ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज कर, कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिये। येदियुरप्पा ने कहा कि बेशक जूता फेंककर विरोध प्रकट करना बहुत नकारात्मक है और इसे ज्यादा फैलने से पहले जड़ से उखाड़ देना चाहिए।
गौरतलब है कि भारत में जूता फेंकने के चलन की शुरुआत गृहमंत्री पी चिदंबरम से हुई थी। उन पर एक पत्रकार ने जूता फेंका था। उसके बाद नवीन जिंदल, लाल कृष्ण आडवाणी, फिल्म अभिनेता जीतेंद्र और फिर गुजरात में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जूता उछाला गया।


Click it and Unblock the Notifications