कसाब नाबालिग नहीं: मेडिकल रिपोर्ट

मुंबई हमलों के दौरान जिंदा पकड़े गये एक मात्र आतंकवादी कसाब की मेडिकल रिपोर्ट मंगलवार को विशेष अदालत में पेश की। रिपोर्ट में कहा गया कि कसाब की उम्र 20 साल से अधिक है। यही नहीं 27 नवंबर 2008 को भी उसकी उम्र 20 वर्ष से ज्यादा ही थी।
वकील ने हंगामा तक मचाया
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पेशी के दौरान कसाब ने कोर्ट में कहा था कि वो नाबालिग है और कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसला कर मुंबई पर हमला करवाया। यही नहीं अदालती सुनवाई के दौरान कसाब के वकील अब्बास काजमी ने भी यह कहकर हंगामा मचा दिया था, कि हमले के वक्त कसाब नाबालिग था, इसलिए यह मामला जूवनाइल कोर्ट में ही चलना चाहिए। इसके बाद जज जस्टिस एमएल तिहिलियानी ने कसाब की मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।
अगर कसाब नाबालिग होता तो...
कानून विशेषज्ञों के मुताबिक अगर कसाब नाबालिग होता तो उस पर जुवनाइल कोर्ट में केस चलाया जाता। यही नहीं उसे अर्थर रोड जेल की जगह बच्चों की जेल में रखा जाता और सजा भी कम होती।


Click it and Unblock the Notifications