'संजय दत्त की गांधीगिरी फर्जी'

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में बसपा और सपा बड़े प्रतिद्वन्द्वी हैं। यही नहीं मायावती और संजय दत्त के बीच वाकयुद्ध इन दिनों चरम पर है। हाल ही में संजय दत्त ने कहा था कि वे मायावती को झप्पी भी देंगे और पप्पी भी, लेकिन बाद में उन्होंने पप्पी की बात वापस लेते हुए कहा कि वो हमेशा मायावती को जादू की झप्पी देते रहेंगे।
पप्पी, झप्पी पर सपा ही यकीन रखे
संजय की इस बात पर लखनऊ में सोमवार को एक चुनावी सभा में मायावती ने कहा कि जादू की झप्पी और पप्पी देने की बात कहने वाले संजय दत्त की गांधीगिरी पूरी तरह फर्जी है।
मायावती ने कहा कि ऐसी फर्जी गांधीगिरी करने वालों की सही जगह जेल की सलाखों के पीछे मानती हैं। उनकी पार्टी संजय दत्त जैसे लोगों को झप्पी और पप्पी देने में यकीन नहीं रखती है। वह ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजने में विश्वास रखती हैं।
मायावती ने कहा कि झप्पी और पप्पी का राग अलापने वाले संजय दत्त की बहनों को ही उनकी झप्पी और पप्पी में कोई दिलचस्पी नहीं रहती। जब सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कृत्यों में शामिल होने के कारण दत्त को चुनाव लड़ने से रोका, तभी साबित हो गया था कि उनकी गांधीगिरी फर्जी है।


Click it and Unblock the Notifications