जारी रहेगी लादेन की तलाश: अमेरिका

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी की उस बात पर कि लादेन मर चुका है, अमेरिका ने कहा है कि उसे लादेन की मौत के कोई सबूत नहीं मिले हैं, लिहाजा उसकी तलाश जारी रहेगी।
लादेन की मौत के सबूत नहीं
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि लादेन के जिंदा होने या उसकी मौत के बारे में अमेरिका को कोई भी ठोस सबूत या जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी फौजें लादेन की खोज में लगी हुई हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को ज़रदारी ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा था कि ओसामा बिन लादेन मर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications