वरुण पर रासुका मामले में उच्च न्यायालय का फैसला आज
एक सलाहकार बोर्ड इस महीने के आरंभ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वरुण पर लगाए गए रासुका पर अंतिम निर्णय लेगा।
सलाहकार बोर्ड की बैठक पूरी तरह गोपनीय होगी। बहरहाल सूत्रों ने पुष्टि की है कि वरुण गांधी 3.30 बजे बोर्ड के समक्ष पेश होंगे।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश प्रदीप कांत की अध्यक्षता वाले सलाहकार बोर्ड में उच्च न्यायालय के दो अवकाश प्राप्त न्यायाधीश शामिल हैं।
रासुका पर सलाहकार बोर्ड को अंतिम कानूनी अधिकार है। बोर्ड को यह अधिकार है कि वह वरुण पर राज्य सरकार के लगाए रासुका को जारी रखने या हटाने का फैसला ले।
सलाहकार बोर्ड का निर्णय अंतिम होता है और यदि उसने रासुका हटाने का निर्णय लिया तो वरुण तत्काल प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे।
कानून के अनुसार कोई भी रासुका कैदी सलाहकार बोर्ड के समक्ष अपने वकील के साथ पेश नहीं हो सकता, परंतु उसके साथ एक अन्य व्यक्ति रह सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications