'अपनी नीतियों से ज्यादा लोकप्रिय हैं ओबामा'

'सीएनएन/ओपिनियन रिसर्च कॉर्पोरेशन' द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि तीन-चौथाई अमेरिकी यह मानते हैं कि ओबामा में वे सारे गुण हैं जो किसी राष्ट्रपति में होने चाहिए लेकिन जब विभिन्न मुद्दों पर ओबामा की नीतियों के संदर्भ में सवाल पूछे गए तो ऐसे लोगों की संख्या 57 फीसदी थी जिनका मानना था कि उनकी नीति सही है।
कामकाज के प्रति ओबामा गंभीर
सर्वेक्षण से पता चलता है कि 63 फीसदी अमेरिकी ओबामा को ऐसे राष्ट्रपति के तौर पर मानते हैं जो अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। अपने कामकाज के प्रति ओबामा की गंभीरता से डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक ज्यादा प्रभावित हैं। केवल 28 फीसदी रिपब्लिकन ही मानते हैं कि ओबामा अच्छा काम कर रहे हैं।
सीएनएन के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक बिल स्नीडर कहते हैं, "ओबामा के बारे में अमेरिकियों की राय दो बिंदुओं पर आधारित है। एक ओर ओबामा का व्यक्तित्व है तो दूसरी ओर उनकी नीतियां। ओबामा की नीतियां ओबामा से कम लोकप्रिय हैं। विश्लेषण से तो यह भी पता लगता है कि लोग ओबामा की नीतियों को उनके व्यक्तित्व की तुलना में ज्यादा विवादास्पद मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications