अनिल अंबानी के हेलीकाप्टर से छेड़छाड़ का खुलासा करने वाला संदिग्ध अवस्था में मृत मिला (लीड-1)

पुलिस ने कहा है कि उसने भारत डी.बोर्गे के पास से एक दुखद पत्र बरामद किया है।

रेलवे पुलिस आयुक्त ए.के.शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "पत्र में ऐसा कोई संकेत नहीं है कि उसने आत्महत्या की है या नहीं। उसमें उसने अपनी व्यथा व्यक्त की है कि अंबानी के हेलीकॉप्टर के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले का सारा आरोप अंतत: उसके सिर होगा।"

शर्मा ने कहा, "मामले की जांच जारी है, लिहाजा इस मामले में अभी कोई निष्कर्ष निकालना अनुचित होगा।"

पुलिस की अपराध शाखा को संबोधित अपने पत्र में बोर्गे ने लिखा है कि हेलीकॉप्टर के साथ की गई छेड़छाड़ में उसकी कोई भूमिका नहीं है। उसने लिखा है कि कंपनी के कुछ अधिकारी उसके घर आए और उसका फोन नंबर लेकर गए। बोले कि वे उसे फोन करेंगे, लेकिन किसी ने कभी फोन नहीं किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बोर्गे के शव को अंत्य परीक्षण के लिए जुहू स्थित आर.एन.कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

इसके पहले एयर वर्क्‍स इंडियन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को मंगलवार को बताया था, "हमारी कंपनी को मंगलवार की शाम मुंबई रेलवे पुलिस की ओर से फोन आया। फोन पर कहा गया कि रेलवे पुलिस ने हमारी कंपनी के वरिष्ठतम तकनीशियन भारत बोर्गे का शव विले पार्ले के पास रेलवे पटरी से बरामद किया है।"

ज्ञात हो कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के प्रमुख द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हेलीकॉप्टर की देखरेख की जिम्मेदारी एयर वर्क्‍स इंडिया इंजीनियरिंग के जिम्मे रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि रेलवे लाइन पार करते समय मंगलवार की सुबह किसी समय बोर्गे तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए।

पिछले गुरुवार की शाम हेलीकॉप्टर के साथ छेड़छाड़ के मामले का खुलासा होने के बाद बोर्गे ने ही सांताक्रूज एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में सबसे पहले औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+