'एयरफोर्स वन' की गलती पर व्हाइट हाउस की माफी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह बोइंग 747 विमान हडसन नदी के ऊपर बेहद नीचे उड़ रहा था और इसके साथ एक एफ-16 लड़ाकू विमान भी था। विमान कुछ स्थानीय भवनों से भी कम ऊंचाई पर था।
विमान को देखकर सैकड़ों लोगों के जेहन में 11 सितम्बर 2001 के आतंकवादी हमले की याद ताजा हो आई और वे अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।
न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी हालांकि वायुसेना और उड्डयन प्रशासन ने कहा कि स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी।
व्हाइट हाउस के सैन्य कार्यालय के निदेशक लुइस काल्डेरा ने इसके लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए कहा, "हालांकि प्रशासन ने न्यूयार्क और न्यूजर्सी के स्थानीय अधिकारियों को भलीभांति सूचित किया था लेकिन इससे लोगों के मन में भ्रम पैदा हुआ। मैं इसकी जिम्मेदारी लेते हुए क्षमा मांगता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications