मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 6 और बसपा ने 5 दागियों पर दाव लगाया

मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल को 16 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना है। इस चरण में कुल 231 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 28 उम्मीदवार ऐसे है जिन पर थानों में प्रकरण दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 11 मामले मुरैना से बसपा उम्मीदवार बलवीर सिंह डंडोतिया पर दर्ज हैं। इसके अलावा बसपा के सागर से उम्मीदवार नरेश अहिरवार इन्दौर से रहीम खान, खंडवा से दादा साहेब बामन राव और ग्वालियर से अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

दागियों को टिकट देने के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। उसने छह ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। इनमें उज्जैन से उम्मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू पर तीन, इन्दौर के सत्यनारायण पटेल पर दो, खरगोन के बालाराम बच्चन, दमोह के चन्द्रभान, मुरैना के रामनिवास रावत और खंडवा के अरुण यादव पर एक-एक प्रकरण दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने भिन्ड से अशोक अर्गल को उम्मीदवार बनाया है जिन पर चार मामले दर्ज है।

एम़ पी़ इलेक्शन वाच द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में बताया गया है कि सबसे ज्यादा दागी चार उम्मीदवार खंडवा संसदीय क्षेत्र में है। इसके अलावा इन्दौर, खरगोन और दमोह ऐसे क्षेत्र है जहां से तीन तीन दागी उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+