न्यायालय के सलाहकार बोर्ड ने वरुण गांधी पर फैसला सुरक्षित रखा (लीड-1)
इस सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश प्रदीप कांत कर रहे हैं जबकि उच्च न्यायालय के दो अवकाश प्राप्त न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। सलाहकार बोर्ड को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वरुण गांधी पर लगाए गए रासुका पर अंतिम निर्णय लेना है।
वरुण मंगलवार दोपहर बाद लखनऊ उच्च न्यायालय में सलाहकार बोर्ड के सामने पेश हुए। सलाहकार बोर्ड ने वरुण पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
रासुका पर सलाहकार बोर्ड को अंतिम कानूनी अधिकार है। बोर्ड को यह अधिकार है कि वह वरुण पर राज्य सरकार के लगाए रासुका को जारी रखने या हटाने का फैसला ले।
सलाहकार बोर्ड का निर्णय अंतिम होता है और यदि उसने रासुका हटाने का निर्णय लिया तो वरुण तत्काल प्रभाव से मुक्त हो जाएंगे।
कानून के अनुसार कोई भी रासुका कैदी सलाहकार बोर्ड के समक्ष अपने वकील के साथ पेश नहीं हो सकता, परंतु उसके साथ एक अन्य व्यक्ति रह सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications