सीबीआई की क्लीन चिट कांग्रेस द्वारा क्वोत्रोची को दिया गया विदाई उपहार : भाजपा
पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "सीबीआई देश के लिए शर्मिदगी का विषय बन गई है। यह इस बात का भी संकेत है कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में नहीं आ रही है।"
उन्होंने कहा, "क्वोत्रोची कांग्रेस नेतृत्व का करीबी मित्र है। इसलिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपनी विदाई से पहले क्वोत्रोची को उपहार दिया है।"
कांग्रेस की मौजूदा सरकार द्वारा जिन मामलों को सीबीआई की सहायता से कथित तौर पर रफा दफा करने की कोशिश की गई, उसकी लंबी फेहरिस्त सुनाते हुए जेटली ने कहा, "सीबीआई के दुरुपयोग का ये उदाहरण है। सीबीआई केंद्र सरकार की हाथों की कठपुतली बन गई है।"
उन्होंने कहा कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो वह सीबीआई की स्वायत्तता बरकरार रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। साथ ही साथ बोफोर्स जैसे सभी मामलों की फिर से जांच के लिए एक आयोग का गठन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications