पाकिस्तान ने तालिबान को चताया, 'अब बहुत हो चुका' (राउंडअप)

पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अब बहुत हो चुका। यदि सरकार को चुनौती दी गई या फिर देश में कोई आतंकवादी वारदात की गई तो हम कड़े कदम उठाएंगे।"

अस्थिर पश्चिमोत्तर प्रांत के निचले दीर जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से जुड़े एक सवाल पर रहमान ने कहा कि यह उन तत्वों के खिलाफ कार्रवाई है जो समझौते के मुताबिक क्षेत्र में शांति स्थापित करने में बाधा डालना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इलाके में सुरक्षा बलों ने कम से कम 70 आतंकवादियों को मार गिराया है। क्षेत्र में लगभग 450 आतंकवादी छुपे हुए हैं। उन्होंने कार्रवाई जारी रहने की कोई समय सीमा नहीं बताई।

परमाणु हथियारों के तालिबान के हाथों में चले जाने की आशंकाओं के संबंध में पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि परमाणु संपत्तियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि निचला दीर इलाका पूरी तरह सुरक्षा बलों के नियंत्रण में आ चुका है।

उधर, अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ एडमिरल माइक मुलेन ने पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवादी खतरों और इनसे लड़ने में इस्लामाबाद की नाकामी पर चिंता जाहिर की है।

एक अमेरिकी टेलीविजन चैनल के मुताबिक मुलेन के प्रवक्ता कैप्टेन जॉन किर्बी ने कहा, "तीन सप्ताह से कम समय के भीतर दो बार पाकिस्तान की यात्रा करने वाले मुलेन ने वहां जो कुछ देखा उसको लेकर काफी चिंतित हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है।

स्वात घाटी में जो कुछ चल रहा है उसके बारे में मुलेन की चिंता से अवगत कराते हुए किर्बी ने कहा, "शांति समझौते के तहत हथियार रखने के बजाय तालिबान ने इन्हें फिर से उठा लिया है।"

इस बीच पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की सरकार ने तहकरीक-ए-निफाज-ए-शरीयत मुहम्मदी (टीएनएसएम) के प्रमुख सूफी मुहम्मद को शांति वार्ता के लिए आमंत्रित किया और कहा कि यदि शांति समझौते का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि टीएनएसएम और एनडब्ल्यूएफपी सरकार ने पिछले 16 फरवरी को एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत प्रांत के मलकंद डिविजन में शरिया कानून लागू किया जाना था और उसके बदले तालिबान को हथियार डालना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+